1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, लखनऊ में खेले जाएंगे मुकाबले

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, लखनऊ में खेले जाएंगे मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 04:40 pm IST

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 

वेस्टइंडीज सीरीज के...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, लखनऊ में खेले जाएंगे मुकाबले Image Source : GETTY IMAGES

काबुल| अफगानिस्तान ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह सीरीज खेली जाएगी।

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान की जो टीम खेली थी उसमें से पांच खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। दोनों प्रारूपों में लेग स्पिनर राशिद खान टीम की कमान संभालेंगे।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के मैच छह, नौ और 11 नवंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी। दूसरा मैच 16 और तीसरा मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट 27 नवंबर को खेला जाएगा।

वनडे टीम: राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजाई, रहमत शाह, जावेद अहमदी, अफसर जाजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, इब्राहिम जादरान, यामिन अहमदजई, नवीन उल हक, इकराम अखिलइल, मुजीब उर रहमान।

टी-20 टीम: राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजई, इब्राहिम जादरान, जावेद अहमदी, रहमतुल्लाह गुरबज, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजिबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफउद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक, यमिन अहमदजई, नवीन उल हक, सयैद अहमद शिरजाद, मुजीब उर रहमान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल