1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2018 06:41 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 06:43 pm IST

आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के पहले मैच में अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 188 रन पर ऑल आउट हुई। जवाब में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

दर्विश रसूल - India TV Hindi
दर्विश रसूल

आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के पहले मैच में अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 188 रन पर ऑल आउट हुई। जवाब में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 188 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 81 रन रोहैल नज़ीर ने बनाए। टीम के कप्तान हसन खान 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं अली जर्याब ने 30 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से अहमद और अजमतुल्लाह ने 3-3 विकेट झटके।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के ओपनर रहमानुल्लाह 31 रन बनाकर आउट हुए। विकेट कीपर बल्लेबाज इकराम अली ने 46 रन की अहम पारी खेली। दर्विश रसूल 76 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। पाक की तरफ से हसन अली ने 2 विकेट झटके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल