1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सितंबर महीने में घरेलू टी20 लीग की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

सितंबर महीने में घरेलू टी20 लीग की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 20, 2021 08:40 am IST,  Updated : Aug 20, 2021 08:40 am IST

काबुल में एसीबी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को सभी आठ फ्रेंचाइजी के स्वामित्व अधिकार बेचे गए।  

Afghanistan, T20 league, cricket, Sports - India TV Hindi
Afghanistan cricket team  Image Source : GETTY

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उपजे हालात के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) घरेलू टी20 टूर्नामेंट शपागीजा क्रिकेट लीग का विस्तारित ढंग से 10 से 25 सितंबर तक काबुल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन करेगा।

इस लीग में दो और टीमों को शामिल करने के साथ ही फ्रेंचाइजों की कुल संख्या आठ हो गई है। यह इस लीग का आठवां संस्करण होगा।

काबुल में एसीबी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को सभी आठ फ्रेंचाइजी के स्वामित्व अधिकार बेचे गए।

यह भी पढ़ें- भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत 20 सितंबर से होगी

इन आठ फ्रेंचाइजों में हिंदुकुश स्टार्स, पामिर जालमियां, स्पीनघर टाइगर्स, काबुल इगल्स, एमो शार्क्‍स, बोस्ट डिफेंडर्स, बंद-ए अमिर ड्रेगंस, मिस ए एइनाक नाइट्स हैं। हिंदुकुश स्टार्स और पामिर अलियान नई फ्रेंचाइजी हैं।

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद शिंवारी ने बयान जारी कर कहा, "इस बार एससीएल दर्शकों और प्रशंसकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। यह खिलाड़ियों के लिए आर्थिक रूप से भी बहुत अच्छा होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल