1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान 21 फरवरी से देहरादून में आयरलैंड की मेजबानी करेगा

अफगानिस्तान 21 फरवरी से देहरादून में आयरलैंड की मेजबानी करेगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2019 11:46 am IST,  Updated : Feb 20, 2019 11:46 am IST

अफगानिस्तान यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 फरवरी से 19 मार्च तक टी20 अंतरराष्ट्रीय, एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए आयरलैंड की मेजबानी करेगा। आयरलैंड के इस दौरे पर तीन टी20, पांच एकदिवसीय और एक टेस्ट खेलेगा।   

Afghanistan to host Ireland for a full tour in Dehradun- India TV Hindi
Afghanistan to host Ireland for a full tour in Dehradun   Image Source : @ACBOFFICIALS TWITTER

देहरादून। अफगानिस्तान यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 फरवरी से 19 मार्च तक टी20 अंतरराष्ट्रीय, एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए आयरलैंड की मेजबानी करेगा। आयरलैंड के इस दौरे पर तीन टी20, पांच एकदिवसीय और एक टेस्ट खेलेगा। 

अफगानिस्तान और आयरलैंड को पिछले साल आईसीसी ने पूर्ण सदस्यता के साथ टेस्ट खेलने का दर्जा दिया था। 

आयरलैंड के लिए विदेशी दौरे पर यह पहला टेस्ट होगा। पिछले साल आयरलैंड ने घरेलू मैच से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था जिसमें टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान का पदार्पण मैच भारत के खिलाफ बेंगलुरु में था जिसमें उन्हें पारी और 262 रन की करारी शिकस्त मिली थी। 

यह दूसरी बार है जब दोनों टीम द्विपक्षीय श्रृंखला में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। पिछली बार आयरलैंड दौरे हुई श्रृंखला में अफगानिस्तान ने टी20 और एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की थी। 

डी स्पोर्ट्स पहले और दूसरे टी20 के साथ पहले, तीसरे और चौथे एकदिवसीय का प्रसारण करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल