1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुष्का संग शादी के 3 साल पूरे होने पर कोहली ने शेयर की ये ख़ास तस्वीर

अनुष्का संग शादी के 3 साल पूरे होने पर कोहली ने शेयर की ये ख़ास तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2020 08:02 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 08:16 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपनी शादी की तीसरे साल गिरह मना रहे हैं। जिस ख़ास मौके पर उन्हने ट्वीटर पर एक शानदार फोटो तस्वीर फैन्स संग साझा की है।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : TWITTER- @VIRATKOHLI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपनी शादी की तीसरी साल गिरह मना रहे हैं। जिस ख़ास मौके पर उन्हने ट्वीटर पर एक शानदार फोटो तस्वीर फैन्स संग साझा की है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए विराट ने लिखा, "तीन साल पूरे हुए।"

गौरतलब है कि कोहली ने अनुष्का संग 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। जिसमें कोहली के काफी ख़ास लोग दिखाई दिए थे। जबकि टीम इंडिया का भी कोई सदस्य नजर नहीं आया था। हालांकि बाद में 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - AUS A vs IND 2nd Practice Match : दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी निगाहें

वहीं इन दिनों कप्तान कोहली टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जबकि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और वो घर पर अपना ख्याल रख रही है। जबकि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए उत्साहित कोहली ने बीसीसीआई को पहले ही अपने पितृत्व अवकाश के लिए बता दिया था। इस तरह कोहली 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले डे नाईट टेस्ट मैच के बाद भारत वापस लौट आयेंगे, जबकि सीरीज के आगे 3 मैचों में उनकी जगह अजिंक्य रहाणे कप्तानी करते नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें - बीच में दौरा छोड़ने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के रवैये पर दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल