1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के बाद अब गोल्फ चैम्पियंस टूर में हिस्सा लेंगे पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव

क्रिकेट के बाद अब गोल्फ चैम्पियंस टूर में हिस्सा लेंगे पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 12:35 pm IST

इसका पहला चरण मार्च में दिल्ली एनसीआर में आयोजित किया गया था व दूसरा चरण बेंगलुरू में जून में हुआ था।

Kapil Dev, Former Indian Captain- India TV Hindi
Kapil Dev, Former Indian Captain Image Source : GETTY IMAGE

पुणे। एवीटी चैम्पियंस गोल्फ टूर के पहले सीजन का तीसरा चरण यहां के ओक्सफोर्ट गोल्फ रिसोर्ट में गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें 50 साल के उम्र से ज्यादा के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं।

इसका पहला चरण मार्च में दिल्ली एनसीआर में आयोजित किया गया था व दूसरा चरण बेंगलुरू में जून में हुआ था। इसका अंतिम और चौथा चरण जनवरी-2020 में कोलकाता में खेला जाएगा।

तीसरे सीजन की एक और खास बात है कि इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव हिस्सा ले रहे हैं। एशियाई खेलों में दो बार पदक जीतने वाले लक्ष्मण सिंह, पहले चरण के विजेता ऋषि नारायण भी हिस्सा ले रहे हैं।

इनके अलावा ऑल इंडिया सीनियर गोल्फ चैम्पियन गंगेश खेतान, विजय कुमार भी इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।

पुणे चरण से पहले नारायण ने कहा, "यह टूर इसलिए शुरू किया गया था ताकि भारतीय खिलाड़ी लगातार खेल खेलते रहें और एशिया पैसिफिक सीनियर एमेच्योर और अन्य अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयार रहें। वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट के आयोजनों में विश्व भर में लगातार बढ़ रहे हैं। एवीटी भारत में कई गोल्फ खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहा है कि वह अपने खेल को बेहतर करें और कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल