1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुषमा स्वराज के निधन पर विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर तक सभी क्रिकेटरों ने इस तरह दी श्रद्धांजली

सुषमा स्वराज के निधन पर विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर तक सभी क्रिकेटरों ने इस तरह दी श्रद्धांजली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 07, 2019 11:24 am IST,  Updated : Aug 07, 2019 11:29 am IST

कोहली के साथ हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ समेत क्रिकेटर से सांसद बने उन्ही की पार्टी ( भारतीय जनता पार्टी) के नेता गौतम गंभीर ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है।

Shushma Swaraj- India TV Hindi
Shushma Swaraj, Political Leader India Image Source : GOOGLE

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देर रात एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुषमा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिसमें खेल जगत से भी खिलाड़ियों मने उन्हें श्रद्धांजली दी. इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलीअर्पण की है। इतना ही नहीं कोहली के साथ हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ समेत क्रिकेटर से सांसद बने उन्ही की पार्टी ( भारतीय जनता पार्टी) के नेता गौतम गंभीर ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है।

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सुषमा जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुःख हुआ, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

वहीं दिल्ली के ही क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लिखा, "सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर मैं काफी दुखी हूं। वह एक वरिष्ठ नेता और भाजपा का स्तम्भ थीं। उन्हें हर कोई प्यार करता था। वह हालिया दौर की सबसे मददगार नेता के तौर पर याद की जाएंगी। उनके परिवार को मेरी सहानुभूति।"

देखें ट्वीट:- 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल