1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉर्नर के ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने से ओपनिंग को लेकर खड़ी हुई समस्या, कोच लैंगर ने दिया बड़ा बयान

वॉर्नर के ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने से ओपनिंग को लेकर खड़ी हुई समस्या, कोच लैंगर ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2019 02:17 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 02:18 pm IST

सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा हाल ही में वनडे में मजबूत भागीदारी निभा रहे हैं।

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़  Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने डेविड वॉर्नर की वापसी से शीर्ष क्रम चयन में होने वाली दुविधा का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि इससे विश्व कप से पहले टीम को बेहतरीन लचीलापन मिलेगा। 

गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में एक साल का बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ और वॉर्नर ने आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की है। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा हाल ही में वनडे में मजबूत भागीदारी निभा रहे हैं। 
वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार फार्म में चल रहे हैं और ओपनिंग करते हैं। लेकिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि यह स्वागत योग्य समस्या है कि उनके तीनों संभावित सलामी बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं। 
उन्होंने मेलबर्न रेडियो एसईएन से कहा, ‘‘अब हमारी टीम में काफी लचीलापन है। ’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘उस्मान और फिंच ने पारी का आगाज़ करने में शानदार काम किया है। जबकि डेविड और फिंच भी बीते समय में ऐसा करते रहे हैं। ’’ 
लैंगर ने कहा कि वह विश्व कप से पहले मैचों में शीर्ष क्रम में बदलाव करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह लचीलापन अच्छा लग रहा है। यह इस तरह है जैसे खिलाड़ी टीम के लिये अपनी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसा नहीं है कि वे अपनी सुविधानुसार स्थान पर खेल रहे हैं। ’’ 
हालांकि स्मिथ को शामिल करने के लिये मध्यक्रम बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब को टीम में जगह नहीं मिली जिससे आस्ट्रेलिया के पास एलेक्स कैरी के रूप में केवल एक ही विकेटकीपर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल