1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के रणजी ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन पर बैठक में भाग लेंगे कई पूर्व कप्तान

मुंबई के रणजी ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन पर बैठक में भाग लेंगे कई पूर्व कप्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2019 08:32 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 08:32 pm IST

मुंबई 41 बार का रणजी चैंपियन है लेकिन वह इस बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रहा। 

सूर्यकुमार यादव- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव

मुंबई: मुंबई के रणजी ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन को लेकर मुंबई क्रिकेट संघ की क्रिकेट सुधार समिति ने मंगलवार को यहां बैठक बुलायी है जिसमें कई पूर्व कप्तानों को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक अगले सत्र के लिये योजना तैयार करने के उद्देश्य से बुलायी गयी है। मुंबई 41 बार का रणजी चैंपियन है लेकिन वह इस बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रहा। 

इसके बाद एमसीए के अधिकारियों तथा क्रिकेट सुधार समिति के सदस्यों राजू कुलकर्णी, किरण मोकाशी और साहिल कुकरेजा ने सीनियर खिलाड़ियों जैसे सूर्यकुमार यादव, सिद्धेष लाढ, अखिल हेरवादकर और कोच विनायक सावंत से बात की थी। 

एमसीए सूत्रों ने बताया कि वर्तमान कोच और कप्तान भी कल बैठक में हिस्सा लेंगे। 

पता चला है कि जिन पूर्व कप्तानों के बैठक में भाग लेने की संभावना है उनमें मिलिंद रेगे, संजय मांजरेकर और समीर दिघे भी शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल