1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019 की भारतीय टीम में चुने जाने के बाद विजय शंकर का बड़ा बयान, बोले ‘सिर्फ खेल पर है ध्यान’

विश्वकप 2019 की भारतीय टीम में चुने जाने के बाद विजय शंकर का बड़ा बयान, बोले ‘सिर्फ खेल पर है ध्यान’

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2019 10:32 am IST,  Updated : Apr 18, 2019 10:32 am IST

अम्बाती रायुडू के  पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अच्छा नहीं कर पाए। जिसके चलते उनकी जगह विजय शंकर को टीम में चुना गया। 

विजय शंकर- India TV Hindi
विजय शंकर, सनराइजर्स हैदराबाद  Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। भारत की विश्व कप टीम में विजय शंकर के चुने जाने पर कुछ तबकों ने हैरानी जताई तो कुछ ने उपहास भी किया। जिसका जवाब देते हुए विजय शंकर ने कहा उनका ध्यान सिर्फ अपने प्रदर्शन पर था। भारतीय टीम के मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के शब्दों में शंकर को उनकी ‘त्रिआयामी क्षमता’ के आधार पर चुना गया था। 

उन्हें वह स्थान दिया गया जिसके पहले अम्बाती रायुडू के पास जाने की उम्मीद थी लेकिन पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अच्छा नहीं कर पाए। 
शंकर ने सनराइजर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल मैच से पहले कहा, ‘‘मैं सचमुच इसे सरल रखने की कोशिश कर रहा था। जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब भी चयन की बातें चल रही थीं लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ अपने प्रदर्शन पर लगा था।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सचमुच अच्छा लगा। विश्व कप टीम का हिस्सा बनना किसी भी क्रिकेटर के लिये सपना है, लेकिन वर्तमान में रहना काफी अहम है।’’ 
वहीं हैदरबाद ने जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 61) और डेविड वॉर्नर (50) के अर्धशतकों की मदद से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी। नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैच में उतरी चेन्नई को शेन वाटसन (31) और फॉफ डु प्लेसिस (45) ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 79 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी। हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने दो और शाहबाज नदीम, विजय शंकर तथा खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल