1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम घोषित की, 4 स्पिनरों को किया शामिल

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम घोषित की, 4 स्पिनरों को किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 03:03 pm IST

अफगानिस्तान ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान असगर अफगान को सौंपी गई है। 

अफगानिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 

काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस साल आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया है। अफगानिस्तान की टीम में शामिल चार स्पिन गेंदबाज राशिद खान, मुजीब उर-रहमान, मोहम्मद नबी और शर्राफुद्दीन हैं। बोर्ड ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में इस माह के अंत में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान असगर अफगान को सौंपी गई है। 

शर्राफुद्दीन ने अभी तक अपने करियर में अफगानिस्तान के लिए 14 वनडे मैच खेले हैं। उनका पिछला मैच इस साल मार्च में विश्व कप क्वालीफायर में था। इसके अलावा, उन्होंने छह टी-20 मैच भी खेले हैं। मुनीर अहमद नए खिलाड़ी हैं, जिन्हें अफगानिस्तान टीम में जगह मिली है। हालांकि, इसमें तेज गेंदबाज दौलत जादरान शामिल नहीं हैं। मुनीर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें मोहम्मद शाहजाद के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। 

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, समीउल्लाह शेनवारी, हसमतुल्लाह शहीदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदन नइब, राशिद खान, मुजीब उर-रहमान, आफताब आलम, इशानुल्लाह जनात, सैय्यद शिरजाद, वफादार, मुनीर अहमद। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल