1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 2 वनडे मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज को डु प्लेसिस की जगह बनाया कप्तान

दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 2 वनडे मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज को डु प्लेसिस की जगह बनाया कप्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 03, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 07:22 pm IST

नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के चोट के कारण बाहर होने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बाकी पांच वनडे मैचों के लिये आज 23 बरस के बल्लेबाज को टीम की कप्तानी सौंपी है।

फॉफ डु प्लेसिस- India TV Hindi
फॉफ डु प्लेसिस

सेंचुरियन: नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के चोट के कारण बाहर होने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बाकी पांच वनडे मैचों के लिये आज 23 बरस के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया। 

डरबन में पहले वनडे के दौरान डुप्लेसिस की दाहिनी उंगली में फ्रेक्चर हो गया था। मार्कराम अभी तक सिर्फ दो वनडे खेल चुके हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अक्तूबर 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के प्रमुख लिंडा जोंडी ने कहा ,‘‘ यह कठिन फैसला नहीं था । यदि एबी डिविलियर्स होते तो हम कोई और विकल्प देखते । लेकिन अभी दोनों पूर्व कप्तान भी नहीं है तो मार्कराम को आजमाने का मौका है।’’ ​

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल