1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जयराम, ऋतुपर्णा वियतनाम ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में

जयराम, ऋतुपर्णा वियतनाम ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2018 07:37 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 07:37 pm IST

जयराम ने इंडोनेशिया के गतजरा पिलियांग फिक्विहिला कुपु को 21-7, 21-16 से हराया।

अजय जयराम- India TV Hindi
अजय जयराम Image Source : PTI

हो ची मिन्ह सिटी: भारतीय शटलर अजय जयराम और ऋतुपर्णा दास ने 75000 डालर इनामी वियतनाम ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जयराम ने इंडोनेशिया के गतजरा पिलियांग फिक्विहिला कुपु को 21-7, 21-16 से हराया।

उनका मुकाबला अब शीर्ष वरीयता प्राप्त ब्राजीली इगोर कोल्हो से होगा जिन्होंने भारत के सिरिल वर्मा को एक संघर्षपूर्ण मैच में 22-20 17-21 21-17 से हराया। सिरिल ने इससे पहले दिन हमवतन श्रेयांस जायसवाल को 21-17 21-16 से पराजित किया था। 

महिला एकल में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ऋतुपर्णा ने जापान की शिओरी साइतो को 21-13 21-14 से हराया। जिन भारतीयों को आज हार का सामना करना पड़ा उनमें रसिका राजे, मुग्धा आग्रे, वेदेही चौधरी और मिश्रित युगल में शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम तथा ध्रुव कपिला और मेघना जक्कामपुडी की जोड़ियां शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल