1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता बनने वाले हैं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी

पिता बनने वाले हैं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 11:53 pm IST

 अजिंक्य रहाणे ने पत्नी राधिका की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि राधिका प्रेगनेंट हैं। 

पिता बनने वाले हैं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी- India TV Hindi
पिता बनने वाले हैं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी Image Source : @AJINKYARAHANE/INSTAGRAM

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। खुद रहाणे ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। रहाणे ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है। अजिंक्य रहाणे ने पत्नी राधिका की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि राधिका प्रेगनेंट हैं। अजिंक्य रहाणे भी अपनी पत्नी के इन तस्वीरों में साथ नजर आ रहे हैं।

रहाणे के अलावा उनकी पत्नी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी गोद भराई की तस्वीरें डाली हैं। जिसमें अजिंक्य रहाणे भी उनके साथ हैं और वे मराठी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। रहाणे और राधिका की शादी 26 नवंबर 2014 हुई थी। जैसा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है क्योंकि सबसे पहले दो टी20 अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। उसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज होगी। टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे भारतीय टीम से वेस्टइंडीज में जुड़ेंगे। 

इससे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी पापा बन चुके हैं। रोहित के एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल