1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्लेबाज अच्छा कर सकते थे : अजिंक्या रहाणे

गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्लेबाज अच्छा कर सकते थे : अजिंक्या रहाणे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 12, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 02:31 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार झेलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की प्रशंसा की और माना कि वे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।

Ajinkya Rahane Rajasthan Royals Captain IPL 2019 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Rajasthan Royals Captain IPL 2019 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Image Source : IPL.COM

जयपुर। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार झेलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की प्रशंसा की और माना कि वे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। बेन स्टोक्स ने आखिरी ओवर में 18 रन दिए और मेजबान टीम मैच हार गई, लेकिन रहाणे अपनी टीम की गेंदबाजी से संतुष्ट नजर आए।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मैच जीतने के लिए कुछ अलग करना चाहिए था? रहाणे ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। हमारे गेंदबाजों को श्रेय जाता है, मैंने सोचा था कि उस विकेट पर 150 का स्कोर कम होगा। हमें उस विकेट पर बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, 170 का स्कोर बहुत अच्छा होता। हम निराश हैं।"

रहाणे ने कहा, "यह खुद पर भरोसा रखने के बारे में है। हम जानते थे कि अगर हम पावरप्ले में विकेट लेने में कामयाब रहे, तो हम मैच जीत सकते हैं। फिल्डिंग भी अहम होगी, हमने अच्छा प्रदर्शन किया।"

इस हार के बाद राजस्थान दो अंक के साथ तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल