1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अवैध एक्शन के कारण अकिला धनंजय के गेंदबाजी करने पर रोक: आईसीसी

अवैध एक्शन के कारण अकिला धनंजय के गेंदबाजी करने पर रोक: आईसीसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 08:42 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 08:42 am IST

 श्रीलंका में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए धनंजय की शिकायत की गई थी। 

अकिला धनंजय- India TV Hindi
अकिला धनंजय Image Source : PTI

दुबई: श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को यह घोषणा की। श्रीलंका में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए धनंजय की शिकायत की गई थी। इंग्लैंड ने यह मैच 211 रन से जीतने के बाद सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया था। 

इस ऑफ स्पिनर के गेंदबाजी एक्शन का 23 नवंबर को ब्रिसबेन में स्वतंत्र आंकलन हुआ जिसमें खुलासा हुआ कि उनकी गेंदबाजी नियमों के अनुकूल नहीं है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आज घोषणा करता है कि स्वतंत्र आंकलन में श्रीलंका के आफ स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया और उन्हें तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया जाता है।’’ 

धनंजय का यह निलंबन सभी राष्ट्रीय क्रिकेट संघों के घरेलू मैचों में भी लागू होगा। वह हालांकि श्रीलंका क्रिकेट की मंजूरी से श्रीलंका में घरेलू मैचों में खेल सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल