1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुक को बचानी है कप्तानी तो रोकना पड़ेगा टीम इंडिया का विजय रथ

कुक को बचानी है कप्तानी तो रोकना पड़ेगा टीम इंडिया का विजय रथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2016 10:23 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 10:23 am IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ और कप्तान के रुप में एलस्टेअ्रर कुक ने लगभग हर चुनौती का सामना किया है लेकिन आज उनके सामने है शायद उनके करिअर की सबसे बड़ी चुनौती है- कैसे टीम इंडिया के

Alastair Cook- India TV Hindi
Alastair Cook

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ और कप्तान के रुप में एलस्टेअ्रर कुक ने लगभग हर चुनौती का सामना किया है लेकिन आज उनके सामने है शायद उनके करिअर की सबसे बड़ी चुनौती है- कैसे टीम इंडिया के हाथों सफ़ाये को रोका जाए? भारतीय दौरे पर बैटिंग के लिए अनुकूल पिचों पर पहले तीन टेस्ट मैचों में से दो में टॉस जीतने के बावजूद सिरीज़ में 2-0 से पिछड़ जाना समझ के परे लगता है।

देखा जाए तो ये कुक के नेतृत्व की अग्नि परीक्षा है। उनकी परेशानी ये है कि एक तरफ तो जहां उनके खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं वहीं नंबर एक टीम इंडिया घरेलू पिटों का भरपूर फ़ायदा उठा रही है। तीसरे टेस्ट में टॉस जीतने के बावजूद हारने के बाद कुक के लिए मीडिया ख़ासकर इंगिलिश मीडिया को जवाब देना मुश्किल हो गया था। कुक जानते हैं कि अगर मुंबई और चेन्नई में बाक़ी दो टेस्ट में उन्होंने पासा नहीं पलटा तो उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगेंगे। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रुट बहुत अच्छे फ़ार्म में चल रहे हैं और कप्तानी की बागडोर उन्हीं को सौंपी जा सकती है।

तीसरे टेस्ट में ओपनर 19 वर्षीय हसीब हमीद ने टूटी अंगुली के बावजूद अपने अनुभवी साथियों को दिखाया कि भारतीय पिचों पर कैसे बैटिंग की जाती है। मैच के बाद कुक ने कहा, 'दुनिया के इस हिस्से में आपको पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होता है लेकिन हम वो क्षमता नही दिखी। ईमानदारी से कहूं तो राजकोट और मोहाली में कोई ख़ास फ़र्क नहीं था और 400 रन बन सकते थे लेकिन हम नहीं बना सके।'

कुक ने माना कि उन्होंने सीमर स्टीवन फिन या जैक बॉल की जगह स्पिनर गैरथ बैटी को टीम में रखकर ग़लती की। हम सभी पिच को सही तरीके से परख नहीं सके। अगर हमने सही परखा होता तो टीम अलग होती यहां सीमर्स को मदद मिल रही थी। हमने चार सीमर खिलाए होते लेकिन मैं अपने फ़ैसले से खुश हूं क्योंकि मुझे लगा कि ये उस समय का सही फ़ैसला था।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।