1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान-जिम्बाब्वे सीरीज में अंपायरिंग करेंगे अनुभवी अलीम डार

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे सीरीज में अंपायरिंग करेंगे अनुभवी अलीम डार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 06:12 pm IST

अनुभवी अंपायर अलीम डार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के छह मैचों में से पांच मैचों के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया है।

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे...- India TV Hindi
पाकिस्तान-जिम्बाब्वे सीरीज में अंपायरिंग करेंगे अनुभवी अलीम डार  Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| अनुभवी अंपायर अलीम डार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के छह मैचों में से पांच मैचों के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया है। जिम्बाब्वे को रावलपिंडी में 30 अक्टूबर, एक नंबर और तीन नवंबर को वनडे मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। इसके बाद उसे लाहौर में सात, आठ और 10 नवंबर को टी 20 मैच खेलने है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा कि अलीम डार तीनों वनडे मैचों और फिर पहले तथा तीसरे टी20 मैच में मैदानी अंपायर होंगे जबकि दूसरे टी20 में वह थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। आईसीसी ने इस सीरीज के लिए जावेद मलिक को मैच रेफरी नियुक्त किया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कोच लालचंद राजपूत को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने का फैसला किया

पीसीबी ने अलीम डार के अलावा एहसान रजा, आसिफ याकूब, राशिद रियाज और शोजाब रजा को भी अंपायर नियुक्त किया है। एहसान का यह 50वां, अलीम का 46 और शोजाब का यह 36वां मैच होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल