1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाड्र्स पर होगी पाकिस्तान की वापसी, नजरें आमिर पर

लाड्र्स पर होगी पाकिस्तान की वापसी, नजरें आमिर पर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 12:30 pm IST

लंदन: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर इंग्लैंड के ख़िलाफ पहले टेस्ट के लिए कल जब यहां लाड्र्स पर उतरेंगे तो उनका इरादा 2010 स्पाट फिक्सिंग प्रकरण से पीछा छुड़ाना होगा। आमिर को लाड्र्स मैदान

Mohammad-Amir- India TV Hindi
Mohammad-Amir

लंदन: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर इंग्लैंड के ख़िलाफ पहले टेस्ट के लिए कल जब यहां लाड्र्स पर उतरेंगे तो उनका इरादा 2010 स्पाट फिक्सिंग प्रकरण से पीछा छुड़ाना होगा। आमिर को लाड्र्स मैदान पर गेंदबाजी के दौरान ही स्पाट फिक्सिंग के लिए दोषी पाया गया था। एक टेबलायड समाचार पत्र के स्टिंग आपरेशन में छह साल पहले लाड्र्स टेस्ट के दौरान ही आमिर और उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को कप्तान सलमान बट के निर्देश पर इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर नोबाल फेंकते हुए दिखाया गया था। इन तीनों पर क्रिकेट से पांच साल का प्रतिबंध लगा था और सभी को खेल एजेंट मजहर मजीद के साथ जेल की सजा सुनाई गई थी। आमिर ने उस मैच की पहली पारी में 84 रन देकर छह विकेट चटकाए थे लेकिन विवाद के बीच सभी ने इसको भुला दिया।

इंग्लैंड को खलेगी एंडरसन, स्टोक्स की कमी

मौजूदा दौरे पर आमिर ने समरसेट के खिलाफ अभ्यास मैच में अपनी स्विंग का नमूना पेश किया था। दूसरी तरफ इंग्लैंड को अपने सर्वकालिक सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन और आलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। इंग्लैंड के लिए हालांकि सिर्फ आमिर ही चिंता का कारण नहीं है। पाकिस्तान के पास बायें हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज, सोहेल खान और लेग स्पिनर यासिर शाह जैसे गेंदबाज भी हैं।

दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी

श्रृंखला में दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी। श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला में फार्म में चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज जानी बेयरस्टा ने कई मौकों पर इंग्लैंड को खराब शुरूआत से उबारा था। पाकिस्तान का मध्यक्रम मजबूत है जिसमें कप्तान मिसबाह उल हक के अलावा अनुभवी यूनिस खान और फार्म में चल रहे असद शाफिक शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और शान मसूद की बल्लेबाजी हालांकि चिंता कारण हो सकती है। इंग्लैंड भी यह नहीं समझ पा रहा है कि कप्तान एलस्टेयर कुक के सलामी जोड़ीदार के रूप में एलेक्स हेल्स सही बल्लेबाज हैं या नहीं। पाकिस्तान के गेंदबाज जो रूट को भी निशाना बनाने की कोशिश करेंगे जिन्हें इंग्लैंड ने तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल