1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के कारण पिछड़ सकते हैं महिलाओं के सभी खेल - हीथर नाइट

कोरोना महामारी के कारण पिछड़ सकते हैं महिलाओं के सभी खेल - हीथर नाइट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 10:00 pm IST

इंग्लैंड की महिला कप्तान हीथर नाइट को इस बात कि चिंता है जब खेल शुरू होंगे तो महिला खेल काफी पिछड़ सकते हैं।

Heather Knight- India TV Hindi
Heather Knight Image Source : GETTY

कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार के खेल ठप्प पड़े हुए हैं। ऐसे में इंग्लैंड की महिला कप्तान हीथर नाइट को इस बात कि चिंता है जब खेल शुरू होंगे तो महिला खेल काफी पिछड़ सकते हैं। जिसके पीछे का कारण उन्होंने संस्थाओं पर पड़ने वाले आर्थिक संकट को बताया है। उनका मानना है कि जब खेल शुरू होंगे तो पुरुषों के खेल को काफी बढ़ावा दिया जायेगा जिससे आर्थिक संकट से उबरा जा सकेगा।

नाइट ने ब्रिटेन की प्रेस एसोसिएशन से कहा, ‘‘मेरी चिंता यही है कि महिला क्रिकेट की अहमियत कम हो जायेगी और ऐसा सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं होगा बल्कि हर खेल में होगा।’’

ये भी पढ़ें : लॉकडाउन में अपने बालों से ज्यादा सब्जियां धो रहें है रैना

उन्होंने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से स्वीकार करना होगा कि खेल का जो हिस्सा व्यवसायिक रूप से ज्यादा लाभकारी होगा, उसे प्राथमिकता दी जायेगी।’’

नाइट ने अंत में कहा, ‘‘लेकिन हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि जब खेल की वापसी होगी तो महिला क्रिकेट को भी उतना ही मौका दिया जायेगा जितना पुरूष टीम को।’’ 

ये भी पढ़ें : इस पूर्व तेज गेंदबाज ने किया खुलासा, धोनी के कप्तान बनने के बाद शुरू हो गया था मेरा बुरा दौर !

( With Input From Bhasha )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल