1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार्क के हरफ़नमौला खेल से ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

स्टार्क के हरफ़नमौला खेल से ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 02:27 pm IST

मलबर्न: मिशेल स्टार्क के हरफ़नमौला प्रदर्शन की बदौलत आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान को पारी और 18 रन से हराकर न सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि सिरीज़ पर भी कब्ज़ा

Australia- India TV Hindi
Australia

मलबर्न: मिशेल स्टार्क के हरफ़नमौला प्रदर्शन की बदौलत आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पाकिस्तान को पारी और 18 रन से हराकर न सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि सिरीज़ पर भी कब्ज़ा कर लिया। 

वर्षा से प्रभावित मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था क्योंकि मैच के अंतिम दिन लंच तक सिर्फ 18  विकेट गिरे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के अंतिम 9 विकेट फटाफट गिरा दिए।

लियोन ने चाय से ठीक पहले फार्म में चल रहे असद शाफिक (16) को मिड आफ पर हैंड्सकोंब के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। मिशेल स्टार्क ने लंच के बाद पहली ही गेंद पर बाबर आजम (03) को पगबाधा करके सत्र में आस्ट्रेलिया की शानदार शुरूआत की। 

चाय के समय पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले अजहर अली 34 जबकि सरफराज अहमद एक रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान की टीम अब भी 90 रन से पीछे है। 

आस्ट्रेलिया को लंच से पहले चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला जिसमें दूसरे ओवर में ही जोस हेजलुवड ने समी असलम (02) को बोल्ड किया। 

इससे पहले स्मिथ ने लंच से ठीक पहले पारी घोषित करके वर्षा से प्रभावित मैच में नतीजे की उम्मीद जगाई। स्मिथ ने 246 गेंद में नाबाद 165 रन की पारी खेलने के बाद उस समय पारी घोषित की जब टीम का स्कोर आठ विकेट पर 624 रन था। पाकिस्तान ने पहली पारी नौ विकेट पर 443 रन पर घोषित दी थी जिससे आस्ट्रेलिया को 181 रन की बढ़त मिली। 

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज स्टार्क ने भी 91 गेंद में 84 रन की तूफानी पारी खेली। स्टार्क ने अपनी पारी में सात छक्के मारे जो मेलबर्न में एक टेस्ट पारी में रिकार्ड है। उन्होंने इसमें से पांच छक्के लेग स्पिनर यासिर शाह पर जड़े। 

स्टार्क ने 69 गेंद में अपना आठवां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्हें 51 रन पर जीवनदान भी मिला जब अजहर की गेंद पर लांग आफ पर सोेहेल खान ने उनका कैच टपकाया। उन्होंने इसके बाद अजहर पर लगातार दो छक्के मारे। वह अंतत: सोहेल की गेंद पर असद शाफिक को कैच देकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने स्मिथ के साथ 172 गेंद में सातवें विकेट के लिए 154 रन जोड़े। 

स्मिथ ने लियोन (12) के आउट होते की पारी घोषित की। स्मिथ ने करियर के 17वें और साल के चौथे शतक के दौरान 13 चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने साल में 71 . 93 के औसत से 1079 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल