1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI कॉन्ट्रैक्ट से धोनी के साथ-साथ ये खिलाड़ी हुए बाहर, 5 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

BCCI कॉन्ट्रैक्ट से धोनी के साथ-साथ ये खिलाड़ी हुए बाहर, 5 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 02:42 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। ये कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2020 तक के लिए जारी किया गया है जिससे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

BCCI- India TV Hindi
BCCI कॉन्ट्रैक्ट से धोनी के साथ-साथ ये खिलाड़ी हुए बाहर, 5 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री  Image Source : BCCI.TV

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। ये कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2020 तक के लिए जारी किया गया है जिससे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। धोनी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाति रायडू और खलील अहमद को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।

इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर शामिल हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में केएल राहुल का प्रमोशन हुआ है जिन्हें ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट कर दिया गया है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की भी तरक्की हुई है। साहा को ग्रेड C से ग्रेड B में प्रमोट कर दिया गया है।

टॉप ग्रेड यानी ए+ में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है।  ग्रेड A में 11, ग्रेड B में 5 और ग्रेड C में 8 खिलाड़ियों को चुना गया है। 

नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट इस प्रकार है:-

ग्रेड A+ – विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A  – रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, रिषभ पंत

ग्रेड B  –  रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल

ग्रेड C – केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।

ग्रेड के अनुसार सालाना रकम

ग्रेड A+  – 7 करोड़ रुपये 

ग्रेड A  – 5 करोड़ रुपये

ग्रेड B – 3 करोड़ रुपये 

ग्रेड C  – 1 करोड़ रुपये

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल