1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संन्यास से लौटते ही विजय हजारे ट्रॉफी में इस टीम की कप्तानी करेंगे अंबाती रायडू

संन्यास से लौटते ही विजय हजारे ट्रॉफी में इस टीम की कप्तानी करेंगे अंबाती रायडू

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 06:37 pm IST

अंबाती रायडू ने दो सप्ताह पहले संन्यास से वापसी की थी और अब उन्हें आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

अंबाती रायडू- India TV Hindi
अंबाती रायडू Image Source : GETTY IMAGES

हैदराबाद। विश्व कप टीम में न चुने जाने के बाद आनन-फानन में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू ने दो सप्ताह पहले संन्यास से वापसी की थी और अब उन्हें आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रायडू को अक्षत रेड्डी की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। बी. संदीप को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

हैदराबाद के चयनकर्ता नियोल द्रविड़ ने कहा है कि, "रायडू में अभी पांच साल की क्रिकेट बाकी है।"

विजय हजारे ट्रॉफी इस महीने के अंत में शुरू हो रही है।

टीम : अंबाती रायडू (कप्तान), बी. संदीप (उप-कप्तान), पी. अक्षत रेड्डी, तन्मय अग्रवाल, ठाकुर तिलक वर्मा, रोहित रायडू, सीवी मिलिंद, मेहेदी हसन, साकेत साई राम, मोहम्मद सिराज, मिक्कल जायसवाल, जे. मल्लिकार्जुन (विकेटकीपर), कार्तिकेय काक, टी. रवि तेजा, अजय देव गौड़।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल