1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिका के इस गेंदबाज का एक्शन निकला गलत, आईसीसी ने लगाया बैन

अमेरिका के इस गेंदबाज का एक्शन निकला गलत, आईसीसी ने लगाया बैन

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 10:02 pm IST

उनके एक्शन की आईसीसी के गेंदबाजी नियमों के क्लॉज 4.7 के मुताबिक जांच की गई जिससे पता चला कि पटेल का हाथ 15 डिग्री के स्तर से ज्यादा मुड़ता है।

Nisarg Patel- India TV Hindi
Nisarg Patel Image Source : TWITTER

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया है कि अमेरिका के निसर्ग पटेल के गेंदबाजी एक्शन की स्वतंत्र जांच की गई, जिसमें उनके एक्शन को गलत पाया गया है और इसलिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तुरंत प्रभाव से गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया जाता है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड लीग -2 के काठमांडू में 11 फरवरी को ओमान और अमेरिका के बीच हुए मैच में उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी।

इसके बाद उनके एक्शन की आईसीसी के गेंदबाजी नियमों के क्लॉज 4.7 के मुताबिक जांच की गई जिससे पता चला कि पटेल का हाथ 15 डिग्री के स्तर से ज्यादा मुड़ता है।

पटेल विशेषज्ञों को पैनल के मार्गदर्शन में अपने गेंदबाजी एक्शन का रिव्यू कराएंगे और आईसीसी के टेस्ट सेंटर में स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट दाखिल करेंगे तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।