1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बीच एबी डिविलियर्स ने रचा इतिहास

गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बीच एबी डिविलियर्स ने रचा इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 01:06 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:06 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ के विवाद के बीच साउथ अफ़्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने एक रिकॉर्ड बना डाला.

di villiers- India TV Hindi
di villiers

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि सारे क्रिकेट जगत में इसी की ही चर्चा हो रही है. इस विवाद की वजह से कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक मैच का बैन लग गया और डेविड वॉर्नर से उनकी उप-कप्तानी छिन गई. अभी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है और हो सकता है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी गाज गिरे.

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट में बॉलर कैमरुन बेनक्रॉफ़्ट को किसी चीज़ से गेंद की कंडीशन बदलते देखा गया था.

बहरहाल, इस विवाद के बीच साउथ अफ़्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने एक रिकॉर्ड बना डाला लेकिन विवाद के शोर शराबे के बीच किसी का इस पर ध्यान नहीं गया. दूसरी पारी में डिविलियर्स ने 63 रन बनाए थे और इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ बन गए. अब तक वह कुल 1980 रन बना चुके हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड जैक कालिस के नाम था जिन्होंने  1978 रन बनाए थे. तीसरे नंबर पर हाशिम आमला हैं जिन्होंने 1531 रन बनाए हैं.

34 वर्षीय डिविलियर्स टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ़्रीका के चौथे बल्लेबाज़ हैं. चौथा और अंतिम टेस्ट 30 मार्च को खेला जाना है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल