1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सचिन समेत इन क्रिकेटरों ने की जल्द ठीक होने की दुआ

अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सचिन समेत इन क्रिकेटरों ने की जल्द ठीक होने की दुआ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2020 12:13 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 12:17 am IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमिताभ बच्चन को हुआ...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, सचिन समेत इन क्रिकेटरों ने की जल्द ठीक होने की दुआ Image Source : PTI

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।"

अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से न केवल सिनेमा जगत बल्कि खेल जगत भी काफी हैरान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "ध्यान रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

रोहित शर्मा ने लिखा, "आइए सभी प्रार्थना करें अमिताभ बच्चन जी के लिए। अमिताभ जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

सचिन और रोहित के अलावा हरभजन और युवराज सिंह ने भी अमिताभ बच्चने के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी ट्विटर पर अमिताभ जी के लिए दुआ की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल