1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर ने वेतन कटौती पर भारतीय क्रिकेटर्स संघ की टिप्पणी को बताया हास्यस्पद

गावस्कर ने वेतन कटौती पर भारतीय क्रिकेटर्स संघ की टिप्पणी को बताया हास्यस्पद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 04:28 pm IST

सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेटर्स संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा के उस बयान को लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस के बीच दुनियाभर में खेल टूर्नामेंट के स्थगित होने के कारण भारतीय क्रिकेटरों को वेतन में कटौती करनी होगी।

गावस्कर ने वेतन कटौती...- India TV Hindi
गावस्कर ने वेतन कटौती पर भारतीय क्रिकेटर्स संघ की टिप्पणी को बताया हास्यस्पद Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा के उस बयान को लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस के बीच दुनियाभर में खेल टूर्नामेंट के स्थगित होने के कारण भारतीय क्रिकेटरों को वेतन में कटौती करनी होगी।

गावस्कर ने मिड डे के लिए अपने कॉलम में लिखा, "अन्य खेलों की तरह ही अगर आप नहीं खेलते हैं तो आपको वेतन नहीं मिलेगा और यही होगा। हालांकि यह पढ़कर बेहद हास्यस्पद लगा कि भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के वेतन में भी कटौती होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कोई भी बीसीसीआई के साथ पक्षपात करने का आरोप लगा सकता है। लेकिन सवाल यह है कि वह किस अधिकार से बात कर रहा है। भारत के मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी आईसीए के सदस्य नहीं है, इसलिए वह उस आधार पर नहीं बोल सकते हैं। वेतन कटौती के बारे में बात करना आसान है बशर्ते कि इससे आपकी खुद की जेब ढीली न हो।"

इससे पहले, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने आईएएनएस से कहा था कि खिलाड़ियों के वेतन में कटौती को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल