1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंडी रॉबर्ट्स ने की कोविड-19 के कारण इंग्लैंड दौरे से हटने पर हेटमायर की आलोचना

एंडी रॉबर्ट्स ने की कोविड-19 के कारण इंग्लैंड दौरे से हटने पर हेटमायर की आलोचना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 02:38 pm IST

तेज गेंदबाजी में 70 और 80 के दशक में रोबर्ट्स के जोड़ीदार रहे होल्डिंग ने भी दोनो बल्लेबाजों के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

Andy Roberts, Hetmyer, England, covid-19, corona virus - India TV Hindi
Hetmyer Image Source : BCCI.TV

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने कोविड​​-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण इंग्लैंड के दौरे से हटने का फैसला करने वाले बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर की आलोचना की। सीनियर बल्लेबाज डेरेन ब्रावो के साथ हेटमायर ने इंग्लैंड दौरे से हटने का फैसला किया जिससे रोजर हार्पर की अगुवाई वाली चयन समिति को आखिरी मिनट में टीम में बदलाव करना पड़ा। 

रोबर्ट्स ने माइकल होल्डिंग के यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ वह बल्लेबाजी का अभिन्न अंग होते। जब तब हम उसकी बल्लेबाजी को नापसंद नहीं करते तब तक वह टीम के भविष्य का बल्लेबाज है। किसी को हेटमायर को यह बात समझानी होगी कि आप पवेलियन में बैठकर रन नहीं बना सकते।’’ 

तेज गेंदबाजी में 70 और 80 के दशक में रोबर्ट्स के जोड़ीदार रहे होल्डिंग ने भी दोनो बल्लेबाजों के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। रोबर्ट्स ने कहा, ‘‘ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने पर विश्वास रखते है और उनके लिए क्षेत्ररक्षकों के बीच में खेल कर रन बनाना चुनौती की तरह होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल