1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अवमानना मामले में अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

अवमानना मामले में अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 07:02 pm IST

BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कोर्ट की अवमानना मामले में बिना किसी शर्त के सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 अप्रैल को होनी है।

Anurag Thakur | PTI Photo- India TV Hindi
Anurag Thakur | PTI Photo

नई दिल्ली: BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कोर्ट की अवमानना मामले में बिना किसी शर्त के सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 अप्रैल को होनी है। देश की सर्वोच्च अदालत ने अनुराग ठाकुर पर कोर्ट की अवमानना करने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अनुराग ठाकुर ने BCCI में जस्टिस लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों को लागू करने के कोर्ट के निर्देश को नहीं माना था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को अब इस मामले में व्यक्तिगत पेशी से भी छूट दे दी है। इससे पहले 2 जनवरी को हुई मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने BCCI में लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों को न मानने और उन्हें लागू करने में बाधा डालने के चलते अनुराग ठाकुर को BCCI के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उनके साथ कोर्ट ने अजय शिर्के को भी BCCI के सचिव का पद भी छीन लिया था।

ठाकुर और शिर्के को हटान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के आधार पर BCCI के संचालन के लिए 4 सदस्यीय प्रशासनिक कमिटी गठित की थी। कोर्ट ने इस कमिटी का मुखिया पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को बनाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।