1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-अनुष्का की शादी, सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों की खिंचाई

कोहली-अनुष्का की शादी, सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों की खिंचाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 02:01 pm IST

विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिय पर शेयर की। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने इस सेलिब्रिटी कपल को मजेदार अंदाज में बधाई देते हुए ट्रोलिंग शुरु कर दी।

 विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखि‍रकार शादी के बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिय पर शेयर की। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने इस सेलिब्रिटी कपल को मजेदार अंदाज में बधाई देते हुए ट्रोलिंग शुरु कर दी।

यहां तक ड्यूरेक्स ने भी विराट-अनुष्का अपने ही अंदाज में बधाई दी। ड्यूरेक्स ने लिखा 'बधाई हो विराट और अनुष्का, तुम अपने बीच किसी को ना आने दो सिवाय ड्यूरेक्स के।' इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त तरीके से मजे लिए।

वहीं शादी में टीम इंडिया को न बुलाए जाने को लेकर ट्विटर पर #Viratkibarat ट्रेंड कर रहा है। जिसमें टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री से लेकर दिग्गज क्रिकेटरों पर फनी ट्वीट किए गए।

ट्विटर पर रवि शास्त्री को 'फूफा जी' बनाते हुए लिखा 'नाराज फूफा'।

इसके अलावा कपिल देव, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग और धोनी पर भी कई जोक्स शेयर किए गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल