1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी के बाद कुछ इस अंदाज में विराट कोहली ने मनाई पहली होली

शादी के बाद कुछ इस अंदाज में विराट कोहली ने मनाई पहली होली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 02, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Mar 02, 2018 08:32 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से पहली होली है।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में जीत दर्ज करने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। विराट के लिए ये होली डबल धमाल लेकर आया है क्योंकि एक तरफ तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका में जीत मिली तो वहीं होली के मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' भी रिलीज हुई।

जाहिर है मौका बड़ा और जश्न मनाने का था तो कोहली कैसे पीछे रहते। इसके अलावा कोहली ने अनुष्का शर्मा की फिल्म परी भी देखी। परी देखने के बाद कोहली अनुष्का और फिल्म की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं सके। कल रात परी देखी, जिसमे मेरी पत्नी ने अब तक का सबसे बेहतरीन काम किया है! लंबे समय के बाद मेरी देखी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। थोड़ा डर गया था, लेकिन मुझे तुम पर गर्व है।

साफ है कोहली इन दिनों आराम फरमा रहे हैं और ऐसे में वो अनुष्का की फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली को निदाहास ट्रॉफी के लिए आराम दिया गया है। कोहली की जगह इस टी20 ट्राई सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल