1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉलीवुड से कोहली का लगाव नया नही, अनुष्का से पहले इस अभिनेत्री पर थे फ़िदा

बॉलीवुड से कोहली का लगाव नया नही, अनुष्का से पहले इस अभिनेत्री पर थे फ़िदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2017 10:27 am IST,  Updated : Dec 07, 2017 10:27 am IST

कोहली और अनुष्का का रोमांस पिछले तीन सालों से सुर्ख़ियों में रहा है लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का कोहली का पहला प्यार नही रही हैं. इसका खुलासा खुद विराट ने किया था.

Anushka, Kohli- India TV Hindi
Anushka, Kohli Image Source : PTI

इन दिनों ख़बरें ज़ोरों पर है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ ही दिन में इटली में शादी करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि कोहली ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के बाद वनडे और टी-20 सिरीज़ से छुट्टी ले ली है यानी वह ये दोनों सिरीज़ नहीं खेलेंगे. वैसे जब इस बारे में ख़बर आई थी तभी से अटकले लगने लगी थीं कि कोहली और अनुष्का अपनी तीन साल पुरानी दोस्ती को एक रिश्ते में बदलने जा रहे हैं. शादी की ख़बरों की पुष्टि नही हुई है और कोहली के मैनेजर ने तो इसका खंडन तक किया है.

बहरहाल, कोहली और अनुष्का का रोमांस पिछले तीन सालों से सुर्ख़ियों में रहा है लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का कोहली का पहला प्यार नही रही हैं. इसका खुलासा खुद विराट ने किया था. विराट अनुष्का से पहले किसी और बॉलीवुड अभिनेत्री से प्यार करते थे.

कोहली इस अभिनेत्री पर इस क़दर फ़िदा थे कि वह किसी भी तरह उनकी एक झलक देखना चाहते थे. विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करिश्मा कपूर की फिल्म 'जुड़वा' देखकर वे उनके दीवाने हो गए थे और उनकी एक झलक देखना चाहते थे. विराट करीना के बहन करिश्मा कपूर के जबर्दस्त दीवाने थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल