1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज 2019, लॉर्ड्स टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा मेजबान इंग्लैंड

एशेज 2019, लॉर्ड्स टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा मेजबान इंग्लैंड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 03:56 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने गुरुवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

एशेज 2019, लॉर्ड्स टेस्ट:...- India TV Hindi
एशेज 2019, लॉर्ड्स टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा मेजबान इंग्लैंड Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने गुरुवार को यहां के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मैच बुधवार को ही शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका था। समय की भरपाई के लिए बाकी बचे चार दिनों के अंतिम सत्र में खेल की अवधि बढ़ा दी गई है।

पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में जोफ्रा आर्चर का टेस्ट पदार्पण हो रहा है। पहले दिन उन्हें उनके करीबी दोस्त क्रिस जोर्डन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कैप सौंपी। 

टीमें: 

ऑस्ट्रेलिया: कैमरन बैंक्रॉफ्ट, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, पीटर सिडल, नेथन लॉयन, जोस हाजलेवुड।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, जेसन रॉय, जोए रूट (कप्तान), जोए डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयर्सटो, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल