1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज 2019: ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे उस्मान ख्वाजा और जेम्स पैटिंसन

एशेज सीरीज 2019: ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे उस्मान ख्वाजा और जेम्स पैटिंसन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2019 09:35 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 09:35 pm IST

पैटिन्सन पर बयान देते हुए उन्होंने कहा, "यह एक शानदार कहानी है। पीठ की सर्जरी के बाद इतनी मेहनत करके वापस आना। पहले टेस्ट मैच के लिए उनके चुने जाने की संभावना अधिक है।"  

एशेज सीरीज 2019: ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे उस्मान ख्वाजा और जेम्स पैटिं- India TV Hindi
एशेज सीरीज 2019: ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे उस्मान ख्वाजा और जेम्स पैटिंसन Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिघम। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने खुलासा किया कि उस्मान ख्वाजा और तेज गेंदबाज जेम्स पैटिन्सन गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले मैच में टीम का हिस्सा होंगे। 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने लैंगर के हवाले से बताया, "उस्मान ख्वाजा जरूर खेलेंगे। वह फिट और तैयार हैं। वह अच्छा खेल भी रहे हैं।"

लैंगर ने कहा, "वह हमारे लिए एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 40 का है। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट भी ठीक हो गई है, वह अच्छी तरह से चल रहे हैं और उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं इसलिए वह खेलने के लिए तैयार हैं। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।"

पैटिन्सन पर बयान देते हुए उन्होंने कहा, "यह एक शानदार कहानी है। पीठ की सर्जरी के बाद इतनी मेहनत करके वापस आना। पहले टेस्ट मैच के लिए उनके चुने जाने की संभावना अधिक है।"

ख्वाजा ने सोमवार को फिटनेस टेस्ट पास किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल