1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज: इंग्लैंड के बल्लेबाज विंस ने कहा, ‘अब हेडन हमें जान गए होंगे’

एशेज सीरीज: इंग्लैंड के बल्लेबाज विंस ने कहा, ‘अब हेडन हमें जान गए होंगे’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 06:56 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक नया खिलाड़ी उनके एक बयान पर उन्हें इस तरह का जवाब देगा...

James Vince | AP Photo- India TV Hindi
James Vince | AP Photo

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक नया खिलाड़ी उनके एक बयान पर उन्हें इस तरह का जवाब देगा। मामला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर चल रही एशेज सीरीज का है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस ने 83 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने मैथ्यू हेडन के सीरीज से पहले दिए गए उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस इंग्लैंड टीम के आधे खिलाड़ियों को नहीं जानते हैं। 

मैथ्यू हेडन ने अपने बयान में जेम्स विंस का भी नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड के पास जेम्स विंस और डेविड मलान जैसे खिलाड़ी हैं जो अनुभवहीन हैं। शायद हेडन के इसी बयान ने विंस को प्रेरणा दी और उन्होंने अपने बल्ले से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को करारा जवाब दिया। हालांकि इस मैच में विंस थोड़े अनलकी भी रहे। इंग्लैंड का यह बल्लेबाज टेस्ट में अपने पहले शतक से चूक गया और दुर्भाग्यवश रन आउट होकर पवेलियन लौट गया।

विंस ने कहा, ‘अगर वह हमें जानते नहीं थे तो अब जान गए होंगे। इस तरह के बयान आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मैंने जो कुछ बयान पढ़े थे उनमें कहा गया था कि मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हूं। उम्मीद है कि मैंने अपने विरोधियों को गलत साबित कर दिया है। इस तरह आपको और प्रोत्साहन मिलता है।’ विंसे ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए मार्क स्टोनमैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की थी। यह साझेदारी उस समय आई थी जब इंग्लैंड ने 2 के टोटल स्कोर पर एलिस्टर कुक का विकेट खो दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल