1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज से काफी खुश नजर आए सौरव गांगुली, टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

एशेज सीरीज से काफी खुश नजर आए सौरव गांगुली, टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 10:47 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 10:47 am IST

बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी तो लॉर्डस मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

Sourav Ganguly, Former Captain Team India- India TV Hindi
Sourav Ganguly, Former Captain Team India Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली एशेज सीरीज में खेली जा रही क्रिकेट से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। गांगुली ने कहा है कि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है। 

बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी तो लॉर्डस मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

गांगुली खेल के दो सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेली जा रही क्रिकेट के स्तर को देखकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब बाकी टीमों को भी अपना स्तर ऊपर उठाना चाहिए। 

गांगुली ने ट्वीट किया, "एशेज सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है.. अब बाकी देशों को अपना स्तर उठाना चाहिए।"

तीसरे टेस्ट में दोनों टीमें गुरुवार को हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल