1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ सिरीज़: जैम्स एंडरसन फंसे बॉल टैम्परिंग विवाद में

ऐशेज़ सिरीज़: जैम्स एंडरसन फंसे बॉल टैम्परिंग विवाद में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 09:24 am IST,  Updated : Dec 30, 2017 09:24 am IST

बॉल के साथ छेड़ख़ानी को लेकर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जैम्स एंडरसन विवादों में फंस गए हैं हालंकि इंग्लैंड के चीफ़ कोच ट्रेवर बेलिस ने इसे ऑस्ट्रेलिया का हथकंडा बताया है.

james anderson- India TV Hindi
james anderson

बॉल के साथ छेड़ख़ानी को लेकर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जैम्स एंडरसन विवादों में फंस गए हैं हालंकि इंग्लैंड के चीफ़ कोच ट्रेवर बेलिस ने इसे ऑस्ट्रेलिया का हथकंडा बताया है. दरअसल चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीवी फूटेज में एंडरसन को बॉल में नाख़ून गड़ाते देखा गया था. 

टीवी फूटेज पर जब ये घटना दिखी तो कमेंटेटेर शैन वॉर्न ने कहा कि मुझे नही पता कि आप गेंद में नाख़ून गड़ा सकते हैं या नही. ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य कमेंटेटर माइकल स्लेटर ने कहा कि ये तो दिलचस्प है, आप नाख़ून गेंद में नहीं गड़ा सकते. ऑस्ट्रेलिया के एक और पूर्व खिलाड़ी माइक हुसी ने कहा कि एंडरसन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है.

बहरहाल, ICC के पर्वक्ता ने बाद में कहा कि एंडरसन के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल