1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज के अंतिम मैच में स्मिथ, वार्नर की चमकदार पारी

एशेज के अंतिम मैच में स्मिथ, वार्नर की चमकदार पारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2015 06:59 am IST,  Updated : Aug 21, 2015 07:03 am IST

लंदन: एशेज टेस्ट श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच के पहले दिन ओवल में अंग्रेजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ने अच्छी पारी खेली। खराब रोशनी के कारण तय समय से

एशेज के अंतिम मैच में...- India TV Hindi
एशेज के अंतिम मैच में स्मिथ, वार्नर की चमकदार पारी

लंदन: एशेज टेस्ट श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच के पहले दिन ओवल में अंग्रेजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ने अच्छी पारी खेली।

खराब रोशनी के कारण तय समय से पहले ही खेल को जब खत्म करने की घोषणा की गई तो ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया था।

इस मैच के बाद माइकल क्लार्क के संन्यास लेने के बाद स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के भी कप्तान होंगे जबकि वार्नर उपकप्तान होंगे। दोनों ने क्रमश: 78 नाबाद और 85 रन बनाए।

एडम वोग्स 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी इस पारी की बदौलत स्मिथ और उनके बीच 101 रन की अटूट साझेदारी हुई।

इससे पहले ट्रेंट ब्रिज में हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 78 रनों से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3...1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी।

वार्नर ने स्काई स्पोट्र्स से कहा, आज का दिन हमारे लिए बहुत अच्छा था और टॉस हारना भी अच्छा रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल