1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान जो रूट ने किया ऐसा मजाक, स्टुअर्ट ब्रॉड की हालत हुई खराब

कप्तान जो रूट ने किया ऐसा मजाक, स्टुअर्ट ब्रॉड की हालत हुई खराब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 06:56 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक राज जाहिर करते हुए बताया कि एशेज दौरे की शुरुआत में कप्तान जोए रूट ने उनके साथ मजाक किया था जिससे वह काफी परेशान हो गए थे।

Joe Root and Stuart Broad- India TV Hindi
Joe Root and Stuart Broad

 ए़िडलेड: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक राज जाहिर करते हुए बताया कि एशेज दौरे की शुरुआत में कप्तान जोए रूट ने उनके साथ मजाक किया था जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। रूट ने आस्ट्रेलियाई अखबारों में वहां के एक खिलाड़ी नाथन ब्रॉड के बारे में छपी नकारात्मक खबरों को लेकर ब्रॉड के साथ मजाक किया था।

ब्रॉड ने कहा, "उन्होंने मुझे काफी परेशान कर दिया था। आस्ट्रेलिया का एक फुटबाल खिलाड़ी है जिसका नाम नाथन ब्रॉड है जो हाल ही में किसी स्कैंडल में फंसा है। रूट ने 'ब्रॉड सेक्सटिंग स्कैंडल' नाम की हेडलाइन के सारे अखबार इकट्ठा किए और इनके फोटो मुझे और नील फेयरब्रदर (इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अब ब्रॉड, रूट तथा बेन स्टोक्स के मैनजर) को भेज दिए।"

उन्होंने कहा, "मैं सुबह जब उठा तो पांच अखबार जिनमें लिखा था 'ब्रॉड इन स्कैंडल' मेरे सामने थे। मैं सोच रहा था कि मैंने क्या किया है। फिर जब मैंने पूरी खबर पढ़ी तो मुझे पता चला कि क्या मामला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल