1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आशीष नेहरा ने शुरु की दूसरी पारी, इंडिया-श्रीलंका मैच में बने कमेंटेटर

आशीष नेहरा ने शुरु की दूसरी पारी, इंडिया-श्रीलंका मैच में बने कमेंटेटर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2017 10:10 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 10:10 am IST

एक नवंबर को क्रिकेट से रिटायर हुए तेंज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी का आग़ाज़ कर दिया है.

Ashish Nehra- India TV Hindi
Ashish Nehra

कोलकता: एक नवंबर को क्रिकेट से रिटायर हुए तेंज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी का आग़ाज़ कर दिया है. नेहरा आज भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में अपने साथी खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग के साथ कमेंट्री बॉक्स में कमेंटरी करते नज़र आए.

आपको बता दें कि नेहरा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दिल्ली में टी-20 मैच के बाद क्रिकेट से रिटायर हो गए थे. ये भी अजीब बात है कि नेहरा ने 1999 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ ही अपने टेस्ट करिअर की शुरुआत की थी और आज भी बतौर कमेंटेटर श्रीलंका के साथ ही नयी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

कोलकता में बारिश की वजह से मैच में देरी हो रही है हालंकि अब बारिश रुक गई है और कवर्स हटा लिए गए हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल