1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूएई को हरा हांगकांग ने कटाया एशिया कप का टिकट, दूसरे ही मुकाबल में टीम इंडिया से होगी टक्कर

यूएई को हरा हांगकांग ने कटाया एशिया कप का टिकट, दूसरे ही मुकाबल में टीम इंडिया से होगी टक्कर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2018 05:31 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 05:32 pm IST

हांगकांग ने यहां एशिया कप क्वालिफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को वर्षा बाधित मैच में दो विकेट से हराकर एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया।

हांगकांग क्रिकेट टीम- India TV Hindi
हांगकांग क्रिकेट टीम Image Source : ACC

कुआलालम्पुर। मैन आफ द मैच एजाज खान (28/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद अपने बल्लेबाजों के उपयोगी पारियों की बदौलत हांगकांग ने यहां एशिया कप क्वालिफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को वर्षा बाधित मैच में दो विकेट से हराकर एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। हांगकांग अब एशिया कप में 16 सितम्बर को दुबई में पाकिस्तान से और फिर 18 सितम्बर को दुबई में ही भारत के खिलाफ मैच खेलेगा। 

हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को 24 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन पर रोक दिया और फिर 23.3 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। हांगकांग के लिए नजाकत खान ने 20 गेंदों पर 38, सी कार्टर ने 33, एहसान खान ने 29 और कप्तान अंशुमन रथ ने 28 रन बनाए। 

यूएई के लिए मोहम्मद नवीद ने दो और अमीर हयात, अहमद रजा, रोहन मुस्तफा और शैमन अनवर ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, अशफाक अहमद (79) के बेहतरीन अर्धशतक के बावजूद यूएई की टीम नौ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अशफाक ने 51 गेंदों की पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। शैमन अनवर ने 22, मोहम्मद उस्मान और अदनान मुफ्ती ने 16-16 रन का योगदान दिया। 

हांगकांग के लिए एजाज के अलावा नदीम अहमद ने 28 रन पर तीन विकेट और तनवीर अफजल ने 26 रन पर एक विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल