1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की मेजबानी करेगा क्वींसलैंड

AUS vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की मेजबानी करेगा क्वींसलैंड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 07:06 pm IST

19 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की सीरीज शुरू होनी है, जिसमें तीन वनडे, एक टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं।

AUS vs IND: queensland to host series between india and...- India TV Hindi
AUS vs IND: queensland to host series between india and australia Image Source : TWITTER HANDLE/@AUSWOMENCRICKET

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच होने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज की मेजबानी क्वींसलैंड करेगा। लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन तथा न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया सीमाओं के बन्द होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

19 सितंबर से सात मैचों की सीरीज शुरू होनी है, जिसमें तीन वनडे, एक टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस पूरी सीरीज को क्वींसलैंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

भारतीय टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ियों को दो हफ्ते के लिए कड़े नियमों के साथ क्वारंटीन में रखा जायगा। नियमों के तहत खिलाड़ियों को कमरे से बाहर नहीं निकलना है और ना ही 13 सिंतबर से पहले किसी भी खिलाड़ी को अभ्यास करने की अनुमति होगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉक्ली ने कहा कि हम पूरी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कोविड के चलते हमें बदलाव करने पड़ रहे हैं।

मुंबई क्रिकेट के 'द्रोणाचार्य' वासु परांजपे का हुई निधन

साथ ही उन्होने भारतीय और ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रखने के लिए क्वींसलैंड सरकार का आभार जताया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल