1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ : न्यूजीलैंड हारी लेकिन विलियम्सन ने जीता दिल, वायरल हुआ ये वीडियो

AUS vs NZ : न्यूजीलैंड हारी लेकिन विलियम्सन ने जीता दिल, वायरल हुआ ये वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Dec 30, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 06:07 pm IST

कीवी टीम के कप्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए मैच के बाद टीम के प्रशंसकों से बात करते हुए देखा गया। विलियम्सन ने हार के बाद भी समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।

Kane Williamson, New Zealand Captain, Australia vs New Zealand, New Zealand vs Australia, Boxing Day- India TV Hindi
AUS vs NZ : New Zealand lost but Kane Williamson won heart, this video went viral  Image Source : TWITTER

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हरा बेशक सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने सभी का दिल जीत लिया। कीवी टीम के कप्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए मैच के बाद टीम के प्रशंसकों से बात करते हुए देखा गया। विलियम्सन ने हार के बाद भी समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।

दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 247 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद विलियम्सन ने प्रशंसकों के एक समूह से कहा, "मैं जानता हूं कि हम अधिकारियों से घिरे हुए हैं और मुझे पता है कि आप सभी बेहतरीन व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन आप लोगों ने इस टेस्ट मैच के दौरान जो समर्थन दिया है वो बेहद खास रहा है और टीम के खिलाड़ियों ने इस सराहा है। मैं सोच सकता है कि हार के बाद फुटबालर इस तरह का महसूस करते होंगे। लेकिन जो जुनून दिखाया गया है वो प्ररेणादायी है। हम आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।"

प्रशंसकों ने कीवी टीम के कप्तान की भी हौसलअफजाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "यह कितना शानदार है, केन स्टार हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल