1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मार्कस स्टोइनिस ने माना, कोहली को लेकर ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

मार्कस स्टोइनिस ने माना, कोहली को लेकर ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 01:28 pm IST

मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा रन बनाने के लिए हमेशा प्रेरित रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी रहेगी।

मार्कस स्टोइनिस ने...- India TV Hindi
मार्कस स्टोइनिस ने माना, कोहली को लेकर ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा रन बनाने के लिए हमेशा प्रेरित रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी रहेगी। स्टोइनिस, कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेल चुके हैं और वह वनडे में दो बार कोहली को आउट भी कर चुके हैं। स्टोइनिस ने कहा कि उनकी टीम के पास कोहली को लेकर रणनीति है।

स्टोइनिस ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारी अपनी रणनीति है, हमारे पास प्लान है जो पहले भी काम किया है। कई बार वह प्लान काम नहीं करते और वह रन कर जाते हैं। जाहिर सी बात है कि वह महान खिलाड़ी हैं और इन खिलाड़ियों के खिलाफ आप वह कर सकते हो जो आप करना चाहते हो। आप अपनी रणनीति पर काम करते हो और उस दिन आप ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाते हो। उम्मीद है कि इस बार प्लान हमारे पक्ष में काम करेंगे।"

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सिराज के पिता का हुआ निधन, RCB ने जताया दुख

स्टोइनिस ने कहा कि आखिरी तीन टेस्ट मैच न खेलने से कोहली की प्रेरणा में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा, "विराट को लेकर चिंता नहीं है। वह जो भी मैच खेलते हैं उसके लिए तैयार रहते हैं। हो सकता है कि अतिरिक्त प्ररेणा है। मैं आश्वस्त हूं कि वह तैयार होंगे। जैसा मैंने कहा वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट रहे हैं जो सही फैसला है, इसलिए मुझे लगता है कि वह ज्यादा प्रेरित रहेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल