1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे 145 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग

पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे 145 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 04:03 pm IST

पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और स्पिनर बिलाल आसिफ की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेस्ट्रेलियाई टीम 145 रनों पर ढेर हो गई।

Pak vs Aus- India TV Hindi
पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और स्पिनर बिलाल आसिफ की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेस्ट्रेलियाई टीम 145 रनों पर ढेर हो गई।  Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और स्पिनर बिलाल आसिफ की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेस्ट्रेलियाई टीम 145 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंज ने सर्वाधिक 39 रन बनाए वहीं पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने 5, बिलाल आसिफ ने 3 और यासिर शाह ने 3 विकेट लिए।

मैच के पहले ही दिन पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को ही उसमान ख्वाजा (3) और पिटर सिडल (4) के रूप में दो जल्द झटके लग गए थे।

बुधवार को एरोन फिंच और शॉन मार्श ने 20 रन से ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन मार्श ज्यादा देर तक फिंच का साथ नहीं निभा सके और दिन के चौथे ही ओवर में मोहम्मद अब्बास ने उन्हें 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद अब्बास ने टेविस हेड (14) को अपना शिकार बनाया। आसिफ ने इसके बाद आरोन फिंच (39) को फखर जमां के हाथों कैच कराया और लंच से पहले आखिरी ओवर में कप्तान टिम पेन (3) को एलबीडब्लू आउट किया। इस बीच लेग स्पिनर यासिर शाह ने मिशेल मार्श (13) को पवेलियन भेजा। 

लंच के बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई की टीम को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया और मात्र 145 रनों के अंदर उन्होंने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम समेट दी। लंच के बाद मार्नस लैबसचागने 25 रन बनाकर रन आउट हुए उसके बाद नाथन लॉयन (2) को बिलाल आसिफ ने और मिशेल स्टार्क (34) को मोहम्मद अब्बास ने आउट किया। पाकिस्तान के पास अब 137 रनों की बढ़त है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल