1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK को हरा AUS ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज, वॉर्नर और हेड की सेंचुरी

PAK को हरा AUS ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज, वॉर्नर और हेड की सेंचुरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2017 08:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 08:45 pm IST

डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के शतकों और उनके बीच पहले विकेट के लिए 284 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम वनडे में पाकिस्तान को 57 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

Travis Head and David Warner | Getty Images- India TV Hindi
Travis Head and David Warner | Getty Images

एडिलेड: डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के शतकों और उनके बीच पहले विकेट के लिए 284 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम वनडे में पाकिस्तान को 57 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान के लचर गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए वॉर्नर ने 179 रन और हेड ने 128 रन की पारियां खेली। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वॉर्नर और हेड ने वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया जबकि हेड ने वनडे में अपना पहला शतक जमाया। इससे ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट पर 369 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। बड़े लक्ष्य के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज फिर से दबाव में आ गए और बाबर आजम (100) की सेंचुरी के बावजूद उसकी टीम 49.1 ओवर में 312 रन पर आउट हो गई। शोएब मलिक दस रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे और फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 42 रन देकर 4 विकेट लिए। पाकिस्तान की तरफ से जुनैद खान और हसन अली ने 2-2 विकेट लिए।

स्टार्क ने कप्तान अजहर अली को तीसरे ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट करके ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती सफलता दिलायी लेकिन आजम और शार्जील खान (79) ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी करके पाकिस्तान की उम्मीदें बनाए रखीं। स्टार्क ने शार्जील को विकेट के पीछे कैच आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। आजम शतक पूरा करने के तुरंत बाद जोस हेजलवुड की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए जबकि अन्य बल्लेबाजों में केवल उमर अकमल (46) ही कुछ देर तक क्रीज पर टिके रहे। पैट कमिन्स (60 रन देकर दो विकेट) ने अकमल को आउट करके पाकिस्तान की रही सही उम्मीद भी समाप्त कर दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल