1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने टिम पेन का बचाव करते हुए बताया उन्हें 'शानदार कप्तान'

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने टिम पेन का बचाव करते हुए बताया उन्हें 'शानदार कप्तान'

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 12:17 pm IST

टिम पेन ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन दर्द के बावजूद खेल रहे रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी की थी और चिल्लाये भी थे। उन्होंने मैच में तीन कैच भी छोड़े। 

tim paine, steve smith, australia, india, test, cricket, third test, scg, gabba- India TV Hindi
Rim Paine  Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने आलोचकों के शिकार बने कप्तान टिम पेन का बचाव करते हुए उन्हें ‘शानदार कप्तान’ बताया और कहा कि वह कुछ समय और कप्तान बने रहेंगे। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खराब विकेटकीपिंग और खेल भावना के विपरीत आचरण को लेकर पेन की काफी निंदा हो रही है। पेन ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन दर्द के बावजूद खेल रहे रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी की थी और चिल्लाये भी थे। उन्होंने मैच में तीन कैच भी छोड़े। 

लैंगर ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘आपको पता भी नहीं है कि टिम पेन पर मुझे कितना भरोसा है। वह अपना सर्वश्रेष्ठप्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन वह तीन साल से ऑस्ट्रेलिया का शानदार कप्तान रहा है।’’ 

यह भी पढ़ें- स्टीव स्मिथ के आलोचकों पर भड़के कोच जस्टिन लैंगर, उनपर लग रहे आरोपों को बताया 'बकवास'

उन्होंने कहा,‘‘उसने काफी ऊंचे मानदंड कायम किये हैं और उससे नीचे जाने पर आलोचना होती है जो उसकी हो रही है। टिम पेन शानदार कप्तान है और कुछ समय और रहेगा। उसे मेरा सौ प्रतिशत समर्थन है।’’ 

पेन ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन मैदान पर अपने बर्ताव के लिये माफी भी मांग ली थी और कहा था कि अश्विन पर छींटाकशी करते समय वह ‘मूर्ख’ लग रहे थे और उनकी कप्तानी अच्छी नहीं थी। लैंगर ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिये पेन की तारीफ की। 

यह भी पढ़ें- छींटाकशी पर बोले ब्रैड हॉग, गांगुली की कप्तानी में हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच राइवलरी की शुरुआत

उन्होंने कहा,‘‘इस तरह से सबके सामने माफी मांगने के लिये काफी हिम्मत चाहिये होती है जो उसने दिखाई। मुझे यकीन है कि वह लय में वापसी करेगा। वह क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी है और काफी मेहनती भी। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल