1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द. अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 85 पर किया ढेर

द. अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 85 पर किया ढेर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 12, 2016 10:14 am IST,  Updated : Nov 12, 2016 10:14 am IST

वर्नोन फ़िलेंडर और कैल एबोट की घतक गेंदबाज़ी के आगे होबर्ट में दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ आफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की पारी मात्र 85 पर समेट दी। सिर्फ कप्तान स्टीवन स्मिथ ही कुछ संघर्ष

Vernon Fhilander- India TV Hindi
Vernon Fhilander

वर्नोन फ़िलेंडर और कैल एबोट की घतक गेंदबाज़ी के आगे होबर्ट में दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ आफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की पारी मात्र 85 पर समेट दी। सिर्फ कप्तान स्टीवन स्मिथ ही कुछ संघर्ष कर पाए। उन्होंन नाबाद 48 रन बनाए। दोहरे अंक में पहुंचने वाले दूसरे किलाड़ी जो मेनी रहे जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।

फ़िलैंडर ने 21 रन देकर 5 और एबोट ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। 

ऑस्ट्रेलिया इसके पहले भी दहाई के आंकड़े पर ऑल आउट हो चुकी है। 2011 में कैप टाउन में ऑस्ट्रेलिया 47 रन पर बोल्ड आउट हो गई थी। इसी तरह पिछले साल नॉटिंघम में भी वह 60 पर ऑल आउट हो गई थी।

आज कप्तान फ़ाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा और उनका ये फ़ैसला सही साबित हुआ। पहले ही ओवर में फ़िलैंडर ने डेविड वार्नर को विकेट के पीछे झिलवा दिया। दूसरे ओवर में एबोट ने जो बर्न्स को LBW कर दिया।

जवाब में साउत अफ़्रीका ने चायकाल तक बिना नुकसान के 43 रन बना लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल