1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकराना मूर्खता होगी: क्लार्क

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकराना मूर्खता होगी: क्लार्क

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2017 09:31 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 09:31 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की ओर से पेश किए गए मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकराया, तो ये उनकी मूर्खता होगी।

Michael Clarke | AP Photo- India TV Hindi
Michael Clarke | AP Photo

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की ओर से पेश किए गए मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकराया, तो ये उनकी मूर्खता होगी। उल्लेखनीय है कि CA ने पिछले गुरुवार को इसका प्रस्ताव दिया था और इसमें रोलओवर अनुबंध की प्रतिबद्धता के साथ-साथ अगस्त में बांग्लादेश, सितम्बर तथा अक्टूबर में भारत दौरे का आश्वासन था।

इस प्रस्ताव पर हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (ACA) की सहमति नहीं मिली है, क्योंकि इससे भुगतान विवाद के समाधान में देरी की संभावना है। ACA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टर निकोलसन ने कहा कि वह बोर्ड के साथ वार्ता जारी रखना पसंद करेंगे, लेकिन मध्यस्थता प्रस्ताव पर अंतिम फैसला अगले सप्ताह तक लिया जाएगा। इस पर हालांकि, क्लार्क का मानना है कि खिलाड़ियों को इस प्रस्ताव के बारे में सोचना चाहिए।

क्लार्क ने कहा, ‘एक पूर्व खिलाड़ी के तौर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर सोमवार तक हल नहीं निकलता है, तो खिलाड़ियों को इस मध्यस्थता प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए, क्योंकि इस विवाद को हमें अंतिम रूप देने की जरूरत है। मेरा मानना है कि ACA को निश्चित तौर पर मध्यस्ता का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए और अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो ये उसकी मूर्खता होगी। खिलाड़ी इसके लिए ना नहीं कह सकते, क्योंकि उन्हें खेलना है। अगर उन्हें खेलना है, तो इसके लिए उन्हें हामी भरनी होगी।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल