1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिस्बेन टेस्ट का रोमांचक अंत, ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता

ब्रिस्बेन टेस्ट का रोमांचक अंत, ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2016 12:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 12:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां ब्रिस्बेन में दिन-रात का बेहद रोमांचक टेस्ट मैच 39 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा के स्टेडियम में 28 साल न हारने का

Australian team celebrate victory - India TV Hindi
Australian team celebrate victory during day five of the First Test

ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां ब्रिस्बेन में दिन-रात का बेहद रोमांचक टेस्ट मैच 39 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा के स्टेडियम में 28 साल न हारने का रिकार्ड बरक़रार रखा। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान 490 के लक्ष्य को प्राप्त कर विश्व रिकॉर्ड बना देगा लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने यासिर शाह (33) को रन आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी पेर दिया।

स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से खेला वो तारीफ के लायक है लेकिन हमारे बॉलरों ने भी हिम्मत नही हारी।

इसके पहले 2003 में एंटीगा में। ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच टेस्ट मैच में 418 का लक्ष्य सफलता पूर्वक प्राप्त किया गया था। असद शफ़ीक (137) के शतक से आज लग रहा था कि ये रिकॉर्ड टूट जाएगा लेकिन यासिर के रन आउट होने के बाद वह भी कैच आउट हो गए। उनका विकेट मिशल स्टार्क ने लिया।

मैन ऑफ द मैच शफीक ने 336 मिनट बैटिंग करते हुए 207 गेंदों का सामना किया और 13 चौक्के तथा एक छक्का लगाया। जब तक वह विकेट पर थे लग रहा था कि पाकिस्तान असंभव को संभव बना देगा। 

चौथी पारी में ये पाकिस्तान सर्वाधिक स्कोर है। इसके पहले उसने पिछले साल श्रीलंका के ख़िलाफ़ 382 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने कहा कि वह खुश हैं क्योंकि पहली पारी में ढहने के बाद मैच में वापसी बहुत मुश्किल लग रही थी।

ऑस्ट्रेलिया इस साल श्रीलंका और साउथ अफ़्रीका से टेस्ट सिरीज़ हारने के बाद दूसरी बार मैच जीता है। ऑस्ट्रेलिया अब तक पिंक बॉल से खेले गए तीनों टेस्ट मैच जीत चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।